शिमला, दिसम्बर 8 -- शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में बड़ा मोड़ आ गया है। ऑल हिमाचल मुस्लिम संस्था ने दावा किया है कि संजौली में बनी मस्जिद अवैध नहीं है, बल्कि वर्ष 1915 से यहां मौजूद है। संस्था के पदाधिकारियों ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में ये खुलासा करते हुए वर्ष 1915 का राजस्व रिकॉर्ड भी पेश किया है। संस्था का कहना है कि मस्जिद करीब 100 साल पुरानी है और इसे हटाने की कोशिश को धार्मिक विवाद का रूप देने की कोशिश की जा रही है। ऑल हिमाचल मुस्लिम संस्था के अध्यक्ष नजाकत अली हाशमी ने कहा कि 1915, 1997-98 और 2003 के रिकॉर्ड में भी मस्जिद दर्ज है, लेकिन बाद में रिकॉर्ड में बदलाव कर जमीन को केवल सरकारी संपत्ति के रूप में दिखाया गया, जो राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का मामला है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में मस्जि...