हरदोई, अगस्त 2 -- हरदोई, संवाददाता। भारतीय रेलवे देशभर में नई रेल लाइनों, ट्रैक दोहरीकरण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है। कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं और अनेक रेलखंडों पर निर्माण कार्य जारी है। गाजियाबाद-शाहजहांपुर-सीतापुर रेलखंड पर चार लाइन विकसित करने की योजना भी आगे बढ़ रही है, लेकिन हरदोई जनपद की दो ऐतिहासिक शाखा रेल लाइनें बालामऊ-कानपुर और बालामऊ-सीतापुर आज भी सिंगल ट्रैक पर संचालित हो रही हैं। रेल विशेषज्ञों और स्थानीय यात्रियों का मानना है कि इन दोनों रेलमार्गों का दोहरीकरण न केवल यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाएगा बल्कि माल परिवहन की क्षमता भी कई गुना बढ़ा देगा। वर्तमान में एकल लाइन होने के कारण ट्रेनों का संचालन सीमित है। क्रॉसिंग के इंतजार में ट्रेनों का समय बढ़ जाता है। इससे नई यात्री ट्रेनों...