उरई, अप्रैल 7 -- जालौन। संवाददाता नगर में बड़ी माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित लगभग 100 वर्ष पुरानी जर्जर इमारत में संचालित आधा दर्जन से अधिक दुकानों को मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम, सीओ, नगर पालिका के अधिकारी एवं भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।इमारत डॉ. सुरेश साहनी की है, जिसमें सालों से कई व्यापारी किराए पर दुकानें संचालित कर रहे थे। इमारत की स्थिति बेहद जर्जर होने के कारण गृह स्वामी द्वारा पूर्व में ही दुकानदारों को दुकान खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन व्यापारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद गृह स्वामी ने कोर्ट का सहारा लिया, जहां इमारत के गिरने से संभावित हादसे की आशंका को गंभीरता से लिया गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर कोर्ट ने दुकानों को खाली कर व्यापार बंद करने क...