पडरौना, जनवरी 22 -- पडरौना, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर साखोपार मंडल के स्व. नवल किशोर व विजय प्रताप स्मृति स्थल परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सह प्रान्त प्रचारक सुरजीत ने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। बताया कि आगामी वर्षों में संघ पांच प्राण में शामिल सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य को लेकर जनमानस को जागरूक करेगा। संत दिव्य सागर महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज तभी सुरक्षित रहेगा, जब हम जाति-पाति की भावना से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करेंगे। उन्होंने सनातन की रक्षा के लिए सभी भेदभाव भूलकर धर्म ध्वजा को आगे बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.