मुंगेर, मार्च 26 -- धरहरा, एक संवाददाता। माताडीह पंचायत भवन में श्रम संसाधन विभाग एवं प्रवासी कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आरपीएल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 100 श्रमिकों को चित्रकार (पेंटर) ट्रेड में कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनका उत्साह विशेष रूप से देखने योग्य रहा। इस मौके पर श्रम प्राधिकारी हिमांशु रंजन ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत पहल हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं पेंटिंग जैसे कार्य को केवल सहायक गतिविधि मानती थीं, लेकिन अब प्रशिक्षण के बाद वे इसे पेशेवर रूप से अपना सकेंगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और...