मुंबई, नवम्बर 17 -- दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उस पारी के बारे में बताया है, जो उनके करियर में निर्णायक पारी रही। वैसे तो सचिन ने 100 शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं, लेकिन करियर की सबसे अहम पारी उन्होंने 57 रनों की पारी को बताया है। सचिन तेंदुलकर ने 1989 में सियालकोट टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 57 रन की पारी को अपने करियर की 'निर्णायक पारी' करार दिया। हालांकि, लोग पाकिस्तान के उस चर्चित दौरे में अब्दुल कादिर के खिलाफ लगाए गए उनके छक्कों को ही याद करते हैं। तेंदुलकर ने याद किया कि पेशावर में बारिश के कारण रद्द हुए मैच को प्रदर्शनी मैच में तब्दील कर दिया गया, जिसमें पाकिस्तान के दो लेग स्पिनरों अब्दुल कादिर और मुश्ताक अहमद के खिलाफ उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की थी। उन्होंने कहा कि दौरे में बाद में खेली गई उनकी एक ...