फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- पलवल। रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने स्पेशल रिफलेक्टर टेप का अभियान चलाया। इस दौरान पलवल सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड एवं नेशनल हाईवे की पेट्रोलिंग टीम के साथ मिलकर लगभग 100 ट्रैक्टर व ट्रॉलियों, दोपहिया वाहनों एवं हेलमेट के पीछे भी रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई।रिफ्लेक्टिव टेप के प्रयोग से विशेषकर रात्रि के समय भारी वाहनों एवं दोपहिया वाहनों की पहचान आसानी से हो पाती है, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला प्रशासन की ओर से वाहन चालकों और आमजन से अपील करते हुए कहा कि घने कोहरे में गाड़ी चलाते समय धीमी गति, कम बीम वाली लाइट, फॉग लैंप, और सुरक्षित दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। ओवरटेकिंग करने से बचें और सड़क की सफेद व पीली लाइनों का सहार...