मैनपुरी, फरवरी 22 -- जय बजरंग वली समिति के बैनरतले ग्राम राजपुर स्थित मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने भाग लिया। कहा कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य छोटे-बड़े, ऊंच-नीच, जाति-पात व आर्थिक भेदभाव को समाप्त किया जा सके। मुख्य अतिथि ने कहा कि पूरे प्रदेश में शाखाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक और सनातन मूल्यों की शिक्षा व संस्कार देने का कार्य किया जा रहा है। जिसका परिणाम ही आज छोटे से गांव राजपुर में महिला पुरुषों की उपस्थिति है। संघ द्वारा 100 वर्षों में कराए गए कार्यों को समाज स्वयं देख और परख सकता है। विपक्ष के आरोप पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं, लेकिन संगठन अपना कार्...