100 वर्षीय दादी को कांवड़ यात्रा करा रहे पोते
सहारनपुर, अगस्त 3 -- सहारनपुर, संवाददाता। कांवड़ यात्रा में जहां लाखों शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं 100 वर्ष से अधिक उम्र की सुनहरी देवी अपने परिवार के साथ आस्था और पारिवारिक संस्कार की अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं। पंजाब से आए परिवार ने इस बार कांवड़ यात्रा दादी को समर्पित की है। हरिद्वार में गंगास्नान और गंगाजल भरने के बाद सुनहरी देवी को पालकी में बैठाकर करीब 300 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की गई। सबसे खास बात यह है कि उनकी पालकी को परिवार के सदस्य बारी-बारी से अपने कंधों पर उठा रहे हैं। जोगिंदर कुमार ने बताया कि बीमारी के बावजूद दादी की हरिद्वार जाने की इच्छा थी, जिसे पूरा करने के लिए पूरा परिवार साथ आया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकले 50 से ज्यादा पूर्व मुस्लिम, भव्य स्वागत हुआ पालकी उठाने वालों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.