100 लोगों को दिलाई गई नशे से दूर रहने की शपथ
बाराबंकी, मई 31 -- बाराबंकी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बाराबंकी शाखा दिव्य शक्ति भवन द्वारा भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बाराबंकी रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे पर नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से ज्यादा लोगों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। नशा मुक्ति चित्र प्रदर्शनी एवं जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारीज की नशामुक्त जागरूकता यात्रा सफल इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों एवं भाईयों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.