नई दिल्ली, जुलाई 7 -- आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर 420 गुना दांव लगा है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाए हुए हैं। आईसी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 42 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 3 जुलाई को खुला था और यह 7 जुलाई तक ओपन रहा। आईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ का टोटल साइज 48 करोड़ रुपये तक का है। 100 रुपये से कम है शेयर का दाम, 42 रुपये पहुंचा GMPआईसी इलेक्ट्रिकल्स के आईपीओ (IC Electricals IPO) में शेयर का दाम 99 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 42 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो आईसी इलेक्ट्रिकल्स के शेयर 141 रुपये के...