नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की है। कंपनी के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों को मालामाल कर दिया है। क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस के शेयर गुरुवार को BSE में 66 पर्सेंट से अधिक के फायदे के साथ 150 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 90 रुपये था। क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस के आईपीओ पर 289 गुना बोली लगी थी। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 27 अगस्त 2026 को खुला था और यह 31 अगस्त तक ओपन रहा। लिस्टिंग के बाद शेयरों में और उछालजबरदस्त लिस्टिंग के बाद क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयरों में और तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट चढ़कर 157.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी का मार्केट कैप 337 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस लिमिटेड के ...