नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं। एनबीसीसी के शेयर मंगलवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 100.43 रुपये पर बंद हुए हैं। एनबीसीसी (इंडिया) ने एक्सचेंज को बताया है कि उसे कई वर्क ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर की वैल्यू 271.32 करोड़ रुपये है। नवरत्न कंपनी के शेयरों में पिछले 5 साल में 370 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। NBCC अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्सनवरत्न कंपनी एनबीसीसी को इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के लिए चंडीगढ़, रांची और बड़ौदा में मल्टीपल चैप्टर बिल्डिंग्स के कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट्स मिले हैं। यह प्रोजेक्ट्स की कंबाइंड वैल्यू 9.13 करोड़ रुपये है। NBCC को लोधी रोड में...