हमीरपुर, मार्च 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें बालक-बालिकाओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए आलोक सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 126 बालकों एवं 109 बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में एथलेटिक्स कोच दुर्गा प्रसाद गुप्ता, फुटबाल कोच शैलेंद्र कुमार, जिम प्रशिक्षक प्रिंस का सहयोग रहा।जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि आज हुई प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नैना, अंशिका, प्रतिज्ञा, 200 मीटर में साक्षी, सिद्धि और प्रतिज्ञा, 400 मीटर में आशिकी, उपासना, दीक्षा, 800 मीटर में नं...