हमीरपुर, जनवरी 2 -- मुस्करा। गांव खड़ेही लोधन के गंगा सागर स्टेडियम में शुक्रवार को छह से 14 वर्ष तक बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन गांव निवासी गजराज सिंह राजपूत अध्यापक द्वारा कराया गया। सर्वप्रथम 100 मीटर दौड़ में रविकुमार ने प्रथम, रितिक ने द्वितीय व अशी राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में पिंकी देवी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय व यशराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल प्रतियोगिता में निखिल प्रथम, विकास द्वितीय व प्रांशु तृतीय स्थान पर रहे। मेढक प्रतियोगिता में हर्षित कुमार ने प्रथम मयंक ने द्वितीय, कपिल ने तृतीय स्थान, स्पून प्रतियोगिता में यशेंद्र ने प्रथम, सुजाता ने द्वितीय व दीपेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यकम में विजय हुए छात्र-छात्राओं को आयोजक गजराज सिंह राजपूत अ...