बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। जिला खेल कार्यालय बिजनौर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जूनियर वर्ग (बालक/बालिका) खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। चेयरपर्सन इन्दिरा सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार एवं कार्यालय सहायक हिमांशु ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में प्रियंका, बालक वर्ग में पीयूष राज, 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में निशांत एवं बालिका वर्ग में खुशी, लंबी कूद में भूमि, चक्का फेंक में जानवी तथा गोला फेंक में पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में स्टेडियम 'ए' की टीम ने प्रथम व बालिका वर्ग में रामजीवाला की टीम प्रथम तथा हल्दौर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं अन्य वर्गों में मंडावर की ...