बरेली, जून 24 -- ओलंपिक दिवस के लक्ष्य में मंगलवार को रेलवे स्टेडियम रोड नंबर चार में एथलेटिक की प्रतियोगितओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न उम्र के बालक-बालिकाओं के लिए 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने कौशल और प्रतिभा को दिखाया। सीनियर वर्ग के बालकों में आरव चाहल प्रथम, आयुष द्वितीय और अजय तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनाया प्रथम, सलोनी द्वितीय और राही व रिया तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालकों में शुभम प्रथम, कार्तिक द्वितीय और विजय तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में माहिरा ने प्रथम, अन्वेषा ने द्वितीय और रशीदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर पदमबीर सिंह एवं राष्ट्रीय कबड्डी ...