बलिया, दिसम्बर 2 -- चितबड़ागांव (बलिया), संवाददाता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित फेफना खेल महोत्सव के कलस्टर पांच का आगाज मंगलवार को महावीर पब्लिक स्कूल चितबड़ागांव के खेल मैदान पर हुआ। उद्घाटन पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी व चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। विद्यालयी छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलों की शुरुआत एथलेटिक्स से हुई जहां 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी, आफिया व रिषिका 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में पंकज राजभर, सतीश यादव व हरिकेश 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में धनजी, विक्की राजभर व सूरज चौहान 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में सलोनी, अंशु व काजल 400 मीटर सीनियर बालक वर्...