हरिद्वार, मार्च 13 -- स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के वार्षिक खेलकूद 'उमंग' में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। इसका शुभारंभ निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी और प्रधानाचार्य अशोक गौतम ने किया। खेल समन्वयक पंकज चौधरी ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में खुशी विजेता रहीं। रोप स्किपिंग में हर्षिता और हितेश ने बाजी मारी। बैडमिंटन में हर्षिता और रोहित विजयी रहे। लंबी कूद में भानू ने पहला स्थान पाया। रस्साकसी के बालक वर्ग में करण, पीयूष, लक्ष्य और रोहित की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग में हर्षिता, टीया और जिवांशी ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल में हितेश सदन की टीम ने बाजी मारी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.