गाज़ियाबाद, मई 1 -- - डीपीएसजी मेरठ रोड में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई गाजियाबाद, वंदना। दिल्ली मेरठ रोड स्थित डीपीएसजी के मैदान पर जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। स्कूल की खेल विभाग अध्यक्ष बरखा चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।इसमें 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कुंज चौधरी ने पहला, अथर्व चौधरी ने दूसरा और विवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में रीत महाजन ने पहला, आन्या राय ने दूसरा और इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कोच शशांक चौधरी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...