हरिद्वार, फरवरी 25 -- एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जगजीतपुर में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2026 में प्रथम दिन खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हुआ। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने कहा कि स्पोर्टस मीट छात्रों के लिए न केवल प्रतिभा दिखाने का अवसर है बल्कि टीम भावना एवं अनुशासन सीखने का माध्यम भी है। 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में अलवीना ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय व ऐश खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर छात्र वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, अमित कश्यप ने द्वितीय व दीपक भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर छात्र वर्ग में निवित ने प्रथम, अमित कश्यप ने द्वितीय व पीयूष शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर छात्रा वर्ग में मनीषा ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय व निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर छात्र वर्ग में नितिज्ञ ने...