नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण केचुनाव के लिए प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। वहीं शनिवार को एक अजीब स्थिति देखने को मिली। भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली थी। उनके रैली स्थल से मुश्किल से 100 मीटर दूर ही बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की सभा हो रही थी। ऐसे में टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में टकराव की स्थिति पैदा हो गई। सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनकी रैली में बाधा पैदा करने के लिए पास ही रैली आयोजित की है लाउडस्पीकर भी उनके मंच की ओर कर दिए हैं।ममता बनर्जी ने बीच में ही छोड़ दिया भाषण ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनके भाषण में बाधा डालने के लिए जोर से अपने लाउडस्पीकर बजा दिए। इसके बाद उन्होंने झल्लाकर अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और वहां मौजूद लोगों से माफी मांगकर चली गईं। Chakra...