भभुआ, मार्च 8 -- युवा पेज की लीड खबर 100 मीटर और रिले दौड़ में बालिकाओं ने दिखाया दम, विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने जीते पदक विजेता खिलाड़ियों को 9 मार्च को कप, मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जगजीवन स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन भभुआ, नगर संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं बाल विकास मिशन कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में जगजीवन स्टेडियम भभुआ में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 7 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित की गई, जिसमें महिला खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें विशेष रूप से 100 मीटर दौड़ और रिले दौड़ आकर्षण का केंद्र रहीं।कार्यक्रम का उद्घाट...