सीतामढ़ी, मई 22 -- मनोज कर्ण चोरौत। चोरौत पुलिस ने बुधवार को देर रात दिवा गस्ती के दौरान 100 बोतल नेपाली शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि चोरौत -पुपरी पथ में झटियाही चौक पर डायल 112 टीम के पुलिस अजय कुमार के द्वारा दिवा गस्ती के क्रम में देखा की चोरौत की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस दल के टीम ने खदेड़ कर पकड़ा लिया। पकड़े गए युवक की बाइक की तलाशी लेने पर बाइक की डिक्की व तेल टंकी के नीचे छुपा कर रखे 100 बोतल नेपाली शराब बरामद की गयी। वहीं शराब लाने,ले जाने वाले धंधेबाज की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के वार्ड नम्बर दो निवासी प्रदीप मुखिया के पुत्र राजा मुखिया (23) के रुप में की गयी। थानाध्यक्ष ने बता...