100 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, फरवरी 23 -- विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरहिमा तीनमुहानी के समीप 100 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बाइक जब्त कर ली। गिरफ्तार तस्कर मठिया गांव का गंगा राम है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.