जमशेदपुर, जुलाई 16 -- झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए पायलट बनने का एक शानदार अवसर पेश किया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने दुमका एयरपोर्ट स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) के साथ मल्टी-इंजन रेटिंग ट्रेनिंग कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कोर्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पूरी तरह से 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 17 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जैक की 11वीं कक्षा की विशेष परीक्षा 29 जुलाई से यह भी पढ़ें- HPCL Apprentice 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए HPCL में शानदार मौका, 358 अप्रेंटिस पदों पर करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान...