मैनपुरी, मई 2 -- घिरोर। कंपोजिट विद्यालय नाहिली में प्रार्थना सभा के बाद स्टार ऑफ मंथ थीम के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माह अप्रैल में 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय द्वारा 100 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों के नाम कक्षावार बोर्ड पर अंकित किए गए हैं, जो अगले माह तक लिखे रहेंगे। साथ ही यह भी तय किया गया कि यदि मई माह में कोई छात्र अनुपस्थित रहता है, तो उसका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। विद्यालय के इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नियमित व समय पर विद्यालय आने की आदत विकसित करना है। यह भी पढ़ें- पूर्व छात्र सम्मेलन में बोर्ड के टॉपरों का सम्मान माह अप्रैल में कक्षा 1 से 8 तक कुल 33 छात्र-छात्राओं ने पूरे 24 कार्यदिवसों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई। ...