100 प्रतिशत अनुदान पर 50 किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण
रामगढ़, अगस्त 3 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत सोमवार को मांडू प्रखंड मुख्यालय परिसर में किसानों के बीच 100 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत किस्म के मूंग बीज का वितरण किया गया। इस दौरान किमो और नावाडीह पंचायत के 50 किसानों को एमएच-1142 किस्म का मूंग बीज उपलब्ध कराया गया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनीता सिंह ने कहा कि बदलते मौसम और वर्षा की अनिश्चितता को देखते हुए दलहनी फसलों की खेती किसानों के लिए बेहतर विकल्प बन रही है। यदि धान की फसल प्रभावित होती है तो दलहन और तिलहन की खेती से किसान आर्थिक नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से सरकार किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करा रही है।उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करने और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.