बिजनौर, मार्च 27 -- नजीबाबाद। पारस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल छा गया। मेधावी छात्र छात्राओं को पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पारस पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या फरजाना परवीन ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पांच में आरव कुमार, कक्षा चार में जोबिया, कक्षा तीन में रीजा इलाही व मोहम्मद फरजान, कक्षा दो में मोहम्मद रहबर, व ताहुरा फातिमा, कक्षा एक में मोहम्मद अश्याम, व सैनी सैफी, यूकेजी में लैबा नूर व आमिर हमज़ा, एलकेजी में आफिया नाज़ व इब्राहीम जावेद तथा प्ले ग्रुप में मोहम्मद उसैद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नर्सरी ए के मोहम्मद आरिज और नर्सरी बी के मोह...