100 पौधे लगाए गए
फरीदाबाद, सितम्बर 29 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। नमो वाटिका अभियान के तहत डाॅ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम को आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, पूर्व विधायक केहर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नमो वाटिका में करीब 100 पौधे लगाए गए। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, रंगोली, पेंटिंग, भाषण, सेवा सेतु कैंप, नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर सहित विभिन्न प्रकार की सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिन्हें पूरा जनसमर्थन और जनभागीदारी मिल रही है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.