रुद्रपुर, मार्च 9 -- सितारगंज। बाइक में 100 पाउच करीब 50 लीटर कच्ची शराब के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी सरकड़ा के अनुसार वह जितेन्द्र नेगी, संदीप सजवाल के साथ रविवार की रात्रि में गश्त में थे। बिल्हैरा की ओर से एक दोपहिया वाहन में दो लोग सवार होकर आ रहे थे। पुलिस को देख वापस भागने लगे। इस दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर गयी। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा साथी फरार हो गया। आरोपी युवक ने अपना नाम गुरमीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम बिधैया, नानकमत्ता बताया। जबकि सुरेश उर्फ सागर निवासी नगला नानकमत्ता भाग गया। कट्टे में 100 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...