उरई, मार्च 24 -- उरई। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद की टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया। वहीं 25 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य को सहयोग प्रदान किया। मुख्य अतिथि कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी मुक्त अभियान को जनआंदोलन का रूप दें तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि टीबी हारेगा, देश जीतेगा की भावना के साथ कार्य करते हुए भारत को टीबी मुक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.