मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर 100 दिवसीय विशेष स्क्रीनिंग अभियान की शुरुआत की गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के 21 प्रखंडों के 279 गांवों को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया है, जहां टीबी के प्रसार की आशंका अधिक है। उन्होंने कहा कि इन गांवों में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जा सके। अभियान के तहत आशा, एएनएम और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की टीमों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। ये टीमें संवेदनशील आबादी तक पहुंचकर लोगों को टीबी जांच के प्रति जागरूक करेंगी और संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए प्रेरित करेंगी। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोगों की जांच कर संक्रमण के प्रसार को रोका जाए। जि...