बेगुसराय, जून 24 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेलवे उपमंडलीय चिकित्सालय गढ़हरा में 23 जून को 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रेलवे अस्पताल गढ़हरा में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। बिहार स्वास्थ्य विभाग टीम ने भी सहयोग किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों और उनके परिवार सदस्यों का टीबी स्क्रीनिंग जांच एवं अन्य चिकित्सीय जांच की गई। उन्हें महत्वपूर्ण चिकित्सीय सलाह दी गई। इधर, डॉ. कमल कुमार भगत ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 110 कर्मचारियों ने लाभ उठाया। डॉ. वर्मा ने बताया कि टीबी (तपेदिक) एक संक्रामक बैक्टीरियल बीमारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...