हापुड़, अप्रैल 25 -- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के अंतर्गत शनिवार को अर्बन एनपीएचसी चमरी में 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ।शिविर का शुभारंभ हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने फीता काटकर किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह और जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हापुड़ का लक्ष्य है कि जिले से टीबी का पूर्ण रूप से उन्मूलन हो। इस दौरान अध्यक्ष के पति श्रीपाल, विजय सिंह, महेश चन्द टायर वाले, नितिन कुमार, अखिलेश, उस्मान प्रधान, मनोज कुमार, ब्रजेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...