हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 23 -- सुनील शर्मा, हिन्दुस्तान, अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में बन्नादेवी थाना क्षेत्र के गांव ऊदला में मंगलवार को एक महिला ने प्रेम विवाह के तीन माह बाद ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं,पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी शाहिन (21) ने तीन माह पहले गांव ऊदला निवासी अलीमुद्दीन से प्रेम विवाह किया था। इसके कुछ दिनों बाद ही अक्सर दंपति में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होना शुरू हो गया। मंगलवार को दंपति के बीच फिर से विवाद हो गया। तभी शाहीन ने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव लटका देखा तो होश उड़ गए। उधर सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच ...