नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म करवाने के लिए कीव के सामने 28 सूत्रीय प्लान पेश किया है। जानकारी के मुताबिक मॉस्को और वॉशिंगटन ने मिलकर यह प्लान तैयार किया है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन को अपने कुछ इलाके रूस को देने होंगे। इसके अलावा यूक्रेन NATO का हिस्सा नहीं होगा। कुल मिलाकर इस पूरे प्लान को देखें तो यह रूस के ही पक्ष में है। ट्रंप के प्रस्ताव में कहा गया है कि यूक्रेन की संप्रभुता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा रूस, यूक्रेन और यूरोप के बीच एक समझौता किया जाएगा। रूस इसके बाद यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा। रूस और नाटो के बीच अमेरिकी की मध्यस्थता में वार्ता होगी जिससे कि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस प्रस्ताव में यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी देने की बात कही गई है। इसके अलावा यूक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.