रांची, जनवरी 28 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल में बुधवार को रांची डीटीओ डॉ एस बास्के की अध्यक्षता में 100 दिनी टीबी अभियान पर बैठक हुई। इसमें मरीजों को चिह्नित कर जांच कराई जाएगी। जांच के बाद रिपोर्ट अपलोड की जाएगी। डीपीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि संवेदनशील समूह के लोगों को पहले से जांच कर उनको टीबी पीड़ित होने से बचाया जाए। इसे लेकर रांची के सभी सीएचओ के नोडल पदाधिकारियों और अन्य संबंधित पदाधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई है। रांची जिला डीपीएम प्रवीण सिंह, डीपीसी राकेश राय, जिला पीपीएम समन्वयक अमरेश चौधरी, डीपीएस फजले अली व नोडल सीएचओ तथा एसटीएस और एसटीएलएस उपष्ठित होकर परीक्षा को पूर्ण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...