गोड्डा, जून 1 -- महागामा एक प्रतिनिधि । पिछले मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान के बाद हनवारा एवं आसपास के कई गांवों में ठप हुई बिजली आपूर्ति करीब 100 घंटे बाद रविवार को बहाल कर दी गई। लंबे समय तक अंधेरे में रहने के बाद बिजली लौटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पेयजल संकट गहरा गया था, मोबाइल चार्ज करना मुश्किल हो गया था तथा बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के लिए भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

बिजली बहाली के प्रयास झारखण्ड सरकार में शामिल ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह के निर्देश पर बिजली विभाग ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। नयानगर पीएसएस से जुड़े सुन्दरचक फीडर की बिजली आपूर्ति करीब 100 घंटे ...