पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंबाइन लेकर पहुंचे थे आरोपी पक्ष के लोगपीलीभीत,संवाददाता।जमीन कब्जाने की नीयत से महिला किसान की फसल काटकर आरोपी ले गए। महिला ने कई लोगों पर रात में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंबाइन लेकर पहुंचने, करीब 100 क्विंटल गेहूं चोरी करने और लाखों की फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी कामाक्षी गंगवार पत्नी हरिओम गंगवार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमे कहा गया कि ग्राम देवीपुरा में स्थित जमीन की वह मालिक है। यह जमीन उन्होंने 22 जनवरी 2026 को अपनी रिश्तेदार सुनीता पत्नी अजय गंगवार निवासी ...