100 केवीए ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, अफरातफरी के बीच बड़ा हादसा टला
संभल, जुलाई 1 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव बुकनाला सादात में बुधवार रात सरकारी पानी की टंकी के पास रखे 100 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और सतर्कता के चलते लोगों को समय रहते मौके से दूर कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 9:15 बजे ट्रांसफार्मर से जुड़े जमीन तक लटक रहे बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई। देखते ही देखते आग ने 100 केवीए ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि महज तीन दिन पहले ही उन्होंने ट्रांसफार्मर की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया था। उनका कहना है कि 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन से मात्र दो फीट की ऊंचाई पर रखा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.