100 केवीए के सभी ट्रांसफार्मरों में लगाये जा रहे टेललेस यूनिट
अयोध्या, मई 20 -- अयोध्या। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल विनय कुमार ने बताया कि सभी ट्रांसफार्मरों में ऑयलिंग कराई गई है। फ्यूज बाक्स स्टाल करा दिये जाएं। ढीले तारों को दुरुस्त कराया जा रहा। 12 बिंदुओं पर उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। जून की गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के कारण लाइनों पर लोड भी बढ़ेगा। इसी को देखते हुए अनुरक्षण कार्य लगातार चल रहा है। 100 केवीए से ऊपर के ट्रांसफार्मरों में टेललेस यूनिट लगायी जा रही है। 100 केवीए और उसके नीचे के ट्रांसफार्मरों पर फ्यूज बाक्स लगवाये जा रहे है जिससे उसे क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। एबी केबल जहां क्षमता से कम है वहां अतिरक्त एबी केबल लगायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.