बरेली, मई 26 -- जिले में अब खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को शिक्षण और जनगणना कार्यों के साथ भूसा संग्रह की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) ने बेसिक शिक्षा विभाग को 1500 कुंतल भूसा एकत्र करने का लक्ष्य दिया है। बीएसए ने जिले के 15 खंड शिक्षा अधिकारियों को 100-100 कुंतल भूसा जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। भूसा संग्रह करने के आदेश के बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पहले से ही शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों पर जनगणना, निर्वाचन, सर्वे और अन्य सरकारी कार्यों का दबाव बना रहता है। अब भूसा संग्रह जैसे कार्य को भी शिक्षा विभाग से जोड़ दिए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि उनका मूल कार्य शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और विद्यालयों की निगरानी करना है, लेकि...