नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- वाराणसी ट्रिप का प्लान बना रहे तो केवल काशी विश्वनाथ के दर्शन कर मत लौट आएं। बल्कि इन 5 खूबसूरत जगहों को भी जरूर देख लें। यहां जाने के लिए आपको पूरे 100 किमी दूरी भी नहीं तय करनी पड़ेगी। साथ ही मिलेगा सुकून, शांति और ऐसी जगह एक्सप्लोर करने का मौका जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। तो नेक्स्ट ट्रिप काशी की प्लान कर रहे तो इन जगहों को भी जरूर एक बार देख लें।देवधारी राजधारी वाटरफॉल वाराणसी से 60 किमी दूर इस वाटरफॉल को देखे बगैर आपके यूपी के काशी की ट्रिप अधूरी रह जाएगी। चंद्रप्रभा नदी पर बने इस वाटरफॉल को देखने के लिए चंदौली जाना होगा। जो कि एक छोटा सा यूपी का जिला है और वाराणसी से सटा है। वैसे चंदौली रेलवेस्टेशन भी है तो अगर आप वाराणसी से ट्रेन पकड़कर जाना चाहें तो भी आसानी से पहुंच सकते हैं। ये जगह आसपास के लोगों के...