उन्नाव, जून 6 -- उन्नाव, संवाददाता । राज्य अध्यापक पुरस्कार के हकदार बनने के लिए शिक्षकों को अपने स्कूलों में छात्र-छात्राओं का नामांकन सौ के पार लगाना होगा। इससे कम संख्या होने पर राज्य स्तरीय मंच पर शिक्षक सम्मान के पात्र नहीं बन पाएंगे। फिर चाहे शिक्षा के क्षेत्र में उस शिक्षक के काम कितने ही उत्कृष्ट क्यों न हो वह इस मानक को पूरा किए बिना आवेदन नहीं कर पाएगा। यह भी पढ़ें- राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कल सेराज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन शिक्षा निदेशक बेसिक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकों से आवेदन लेने के निर्देश दिए हैं। 7 जून से 30 जून तक अध्यापक और अध्यापिकाओं से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। 1 जुलाई से 20 जुलाई के बीच जनपद चयन समिति की ओर से शिक्षकों के आवेदन पत्रों का अभिलेखीय आधार प...