हरिद्वार, सितम्बर 29 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में माता भगवती देवी शर्मा की 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें देशभर से पहुंचे हजारों गायत्री साधकों ने सामूहिक ध्यान-साधना, हवन और गायत्री मंत्र के सामूहिक जप में हिस्सा लिया। पीतवस्त्रधारी साधकों के 'हम बदलेंगे-युग बदलेगा' के सामूहिक उद्घोष से शांतिकुंज परिसर गूंज उठा।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में माता भगवती देवी शर्मा के जीवन, नारी जागरण, संस्कार निर्माण, सेवा और साधना से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। साधकों ने उनके जीवन और विचारों को स्मरण करते हुए इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने कहा कि माताजी ने जीवन का प्रत्येक क्षण लोकमंगल और युग निर्माण के लिए समर्पित किया। उन्होंने महिलाओं को आत्म...