हरदोई, दिसम्बर 20 -- संडीला। नगर के ऐतिहासिक व पौराणिक सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर में धूमधाम से 100 वां दीपोत्सव मनाया गया। दीपोत्सव में भारी संख्या में भक्तों ने शिरकत की। संडीला शैक्षिक एवं विकास सेवा समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रत्येक अमावस्या को मंदिर के तालाब की सीढ़ियों पर 11 हजार मिट्टी के दीपकों से रोशनी की जाती है। दीपोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए संस्था के सदस्य मंदिर परिसर को साफ-सुथरा करते हैं। संध्या के समय परिसर में स्थित तालाब की सीढ़ियों पर समिति के सदस्यों व नगर की सैकड़ों की संख्या में महिलाएं दीपकों को जलाती हैं। दीपक प्रज्वलित होने के बाद मां शीतला की महाआरती हुई। कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यभान शांडिल्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि...