नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया देश के स्कूटर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के लिए एक्सेस इसका सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर भी है। वहीं, उसके पोर्टफोलियो में बर्गमैन स्ट्रीट मैक्सी स्कूटर भी शामिल है। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में नया नया बर्गमैन 400 जोड़ने वाली है। दरअसल, कंपनी ने मुंबई में सुजुकी मात्सुरी (Suzuki Matsuri) फेस्टिवल में देश में बर्गमैन 400 को पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की योजनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिर इसे पेश करने से इस बात का पता चलता है कि कंपनी इस मैक्सी-स्कूटर पर ग्राहकों की प्रतिक्रिया जानना चाहती है। ग्लोबली सुजुकी बर्गमैन 400 को एक प्रीमियम मैक्सी-स्टाइल टूरिंग स्कूटर के रूप में पेश किया गया है। यह कंपनी की एंट्री-लेवल स्कूटर लाइनअप से काफी ऊपर है।...