रामपुर, दिसम्बर 27 -- ज्वालानगर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी और अजीतपुर से जौलपुर जाने वाली सड़क के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। 10.75 करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बोले रामपुर के जरिये संवाद कार्यक्रम कर लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद अब लोगों को सहूलियत मिलने जा रही है। ज्वाला नगर की लक्ष्मी नगर कॉलोनी की सड़क और जौलपुर मार्ग के जर्जर होने की समस्या को हिन्दुस्तान ने बोले रामपुर के जरिये प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने इसका संज्ञान लिया और शहर विधायक की ओर से इन दोनों स्थानों पर सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर लोक निर्माण विभाग के पास में भेजे गए थे। विधायक आकाश सक्सेना के प्रस्ताव पर लोक न...