मैनपुरी, मई 12 -- कोतवाली, घिरोर और दन्नाहार थानों में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े 129 मामलों का कोर्ट में निस्तारण होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने 1472.436 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट करा दिया। कोतवाली क्षेत्र के ज्योति रोड स्थित ग्रीन हाउस बेस्ट मैनेजमेंट में यह मादक पदार्थ नष्ट कराए गए। बाजार में इसकी कीमत 10.61 करोड़ रुपये से अधिक की बताई गई है। डीजीपी के निर्देशन में मैनपुरी सहित पूरे प्रदेश में ऑपरेशन दहन अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मुकदमों का कोर्ट से निस्तारण कराया जा रहा है। निस्तारण होने के बाद जो मादक पदार्थ थानों में जमा हैं, उन्हें ग्रीन हाउस बेस्ट मैनेजमेंट में ले जाकर नष्ट कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 72 करोड़ का 1,700 Kg नशीला पदार्थ नष्ट किया ग...